विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त: कोसी-सीमांचल को राहत दिलाने के लिए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र…सहरसा और कटिहार से भागलपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त: कोसी-सीमांचल को राहत दिलाने के लिए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को लिखा पत्र…सहरसा और कटिहार से भागलपुर के लिए ट्रेन चलाने की मांग

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री राजेश वर्मा ने कोसी-सीमांचल क्षेत्र की जनता की गंभीर समस्याओं को देखते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से उत्पन्न यातायात संकट के समाधान हेतु अविलंब विशेष रेल परिचालन शुरू कराने का अनुरोध किया है। सांसद श्री वर्मा ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु, जिसे कोसी-सीमांचल क्षेत्र की लाइफलाइन माना जाता है, 03 मई 2026 की देर रात पुल के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होकर गंगा नदी में समा जाने के कारण पूर्णतः बाधित हो गया है। इस घटना के बाद लाखों लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ है तथा क्षेत्र में परिवहन संकट की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि इस सेतु के माध्यम से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। विशेषकर खगड़िया लोकसभा क्षेत्र सहित सहरसा, कटिहार, नवगछिया, पूर्णिया एवं आसपास के जिलों के छात्र-छात्राएं, मरीज, व्यापारी तथा नौकरीपेशा लोग उच्च शिक्षा, बेहतर चिकित्सा सुविधा, रोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भागलपुर पर निर्भर रहते हैं। सेतु के बाधित होने से इन सभी वर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सांसद श्री राजेश वर्मा ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान समय में खगड़िया, सहरसा एवं कटिहार से भागलपुर के लिए कोई सीधा रेल विकल्प उपलब्ध नहीं है, जिससे आमजन की परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में रेलवे की त्वरित पहल ही जनता को राहत दे सकती है। श्री वर्मा ने मांग की है कि सहरसा एवं कटिहार जंक्शन से खगड़िया-मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल होकर भागलपुर तक एक सवारी (पैसेंजर) ट्रेन एवं एक एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके तथा कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लोगों की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल लाखों यात्रियों को राहत देगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा। सांसद श्री वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि रेल मंत्रालय जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा और कोसी-सीमांचल की जनता को राहत प्रदान करेगा। खगड़िया सांसद की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने स्वागत करते हुए इसे जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।

 

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close