
खगड़िया: बीएड परीक्षा परिणाम में राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का शानदार प्रदर्शन…75 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल किए 80% से ज्यादा अंक…
खगड़िया: बीएड परीक्षा परिणाम में राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का शानदार प्रदर्शन…75 से अधिक विद्यार्थियों ने हासिल किए 80% से ज्यादा अंक…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना से संबद्ध राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, आवास बोर्ड, खगड़िया के बीएड सत्र 2024–26 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। परिणाम में 75 से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
महाविद्यालय के टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में पायल कुमारी ने 89.69% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा दीपशिखा कुमारी (89.38%), सुमन साहू (88.54%), श्याम कुमार (88.31%), सुप्रिया कुमारी (88.31%), श्वेता कुमारी (88.15%), कोमल कुमारी (88.00%), शिवम कुमार (87.69%), नैना कुमारी (87.62%), लक्ष्मी कुमारी (87.31%) तथा मधु कुमारी (87.31%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर महाविद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा।

महाविद्यालय के इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर चेयरपर्सन डॉ. रीना कुमारी रुबी, प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत, गवर्निंग बॉडी सदस्य ई. विवेक उमराव, ई. धर्मेंद्र कुमार तथा महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापकों ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। महाविद्यालय भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा प्रदान करने और विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




