खगड़िया: राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में B.Ed सत्र 2026-28 का शुभारंभ…तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

खगड़िया: राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में B.Ed सत्र 2026-28 का शुभारंभ…तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में B.Ed सत्र 2026-28 की कक्षाओं का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर नए विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं संस्थान से परिचय कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के संरक्षक डॉ. स्वामी विवेकानंद, इंजीनियर विवेक ग्लेंडेनिंग, प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत एवं अभिभावक प्रतिनिधि प्रणव कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए कॉलेज के व्यवस्थापक इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने संस्थान की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राजमाता माधुरी देवी के त्याग, समर्पण एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की अपील की।
कॉलेज के संरक्षक डॉ. स्वामी विवेकानंद ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्र को जीवन में एक उच्च लक्ष्य निर्धारित कर समाजहित में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्र निर्माण के लिए योग्य, कुशल एवं समर्पित शिक्षक तैयार करना तथा समाज को सक्षम नेतृत्व प्रदान करना है।
उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो. डॉ. सत्येंद्र कुमार राम, प्रो. अजय यादव, प्रो. डॉ. संदीप यादव, प्रो. डॉ. प्रदीप कुमार, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. आलोक कुमार यादव, प्रो. भारती कुमारी, प्रो. सुधेश कुमार, प्रो. बंटी कुमार, प्रो. हरीकिशोर ठाकुर एवं प्रो. शशि भूषण कुमार उपस्थित रहे।
इसके अलावा पुस्तकाध्यक्ष रामानंद कुमार, कार्यालय सहायक विवेक कुमार एवं मिथुन कुमार यादव सहित EOC-UPSC से अंकु कुमारी, कोमल कुमारी, श्वेता कुमारी, विवेक कुमार, प्रशांत राजा एवं प्रिंस समेत अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धति, संस्थान की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की शैक्षणिक संभावनाओं से परिचित कराया जा रहा है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close