
खगड़िया: तीसरी बार मोहम्मद शाहबुद्दीन पर जदयू ने जताया भरोसा… बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष… इंजीनियर एमडी सैफ ने दी बधाई
खगड़िया: तीसरी बार मोहम्मद शाहबुद्दीन पर जदयू ने जताया भरोसा… बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष… इंजीनियर एमडी सैफ ने दी बधाई 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के खगड़िया जिलाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शाहबुद्दीन को लगातार तीसरी बार मनोनीत किया गया है। उनके पुनः मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं जदयू खगड़िया के जिला सचिव इंजीनियर एमडी सैफ ने उन्हें तहे दिल से मुबारकबाद देते हुए हार्दिक बधाई दी।
मालूम हो कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी द्वारा जिला एवं नगर अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इसी क्रम में मोहम्मद शाहबुद्दीन को एक बार फिर खगड़िया जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत होना उनके संगठनात्मक अनुभव और पार्टी के प्रति निरंतर सक्रियता को दर्शाता है। उनके समर्थकों ने इसे उनके नेतृत्व पर पार्टी के भरोसे के रूप में देखा है।
इस अवसर पर इंजीनियर एमडी सैफ ने कहा कि उनके वालिद साहब को तीसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोहम्मद शाहबुद्दीन के नेतृत्व में जिले में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज होगा।
वहीं, पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर मोहम्मद शाहबुद्दीन ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री निशांत कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरने और पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
उन्होंने जदयू खगड़िया की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी के प्रति भी आभार प्रकट किया। साथ ही जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय, एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





