
SL चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में भावुक विदाई…नई उम्मीदों के साथ डॉ. विश्वनाथ यादव ने संभाली प्राचार्य की कमान…डॉ. उमाशंकर सिंह के तीन वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल को मिला सम्मान…अब एकेडेमिक एडवाइज़र बनकर देते रहेंगे मार्गदर्शन: डॉ विवेकानंद
SL चंद्र शेखर मेडिकल कॉलेज में भावुक विदाई…नई उम्मीदों के साथ डॉ. विश्वनाथ यादव ने संभाली प्राचार्य की कमान…
डॉ. उमाशंकर सिंह के तीन वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल को मिला सम्मान…अब एकेडेमिक एडवाइज़र बनकर देते रहेंगे मार्गदर्शन: डॉ विवेकानंद
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभुनारायण मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल, परमानंदपुर में सोमवार को प्रोफेसर डॉ. विश्वनाथ यादव ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। वहीं, पिछले तीन वर्षों से संस्थान का नेतृत्व कर रहे प्रो. डॉ. उमाशंकर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। हालांकि, वे अब एकेडेमिक एडवाइज़र के रूप में संस्थान को अपने अनुभव और मार्गदर्शन से लाभान्वित करते रहेंगे।
मीडिया प्रभारी अमरीष कुमार ने बयान जारी कर बताया कि प्रो. डॉ. उमाशंकर सिंह का तीन वर्षीय कार्यकाल संस्थान के लिए उपलब्धियों से भरा रहा। उनके नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिली तथा चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, आधारभूत संरचना और संस्थान के विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई। निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि डॉ. उमाशंकर सिंह का कार्यकाल संस्थान के लिए वास्तव में “स्वर्णिम काल” के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब प्रो. डॉ. विश्वनाथ यादव के रूप में मेडिकल कॉलेज को नया नेतृत्व मिला है। नेपाल निवासी डॉ. यादव ने पीएमसीएच से एमबीबीएस तथा एम्स, नई दिल्ली से एमडी की शिक्षा प्राप्त की है। उनके शैक्षणिक अनुभव और चिकित्सकीय दक्षता को देखते हुए उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
निदेशक ने कहा कि नए प्राचार्य के सामने पूर्व में हासिल उपलब्धियों को आगे बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता को और मजबूत करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा संस्थान को उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर डॉ. सी.एम. सिन्हा, डॉ. ज्ञान भूषण, डॉ. मुंतसिर, डॉ. रीना कुमारी रूबी एवं डॉ. अमर सत्यम सहित अन्य चिकित्सकों ने नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. डॉ. विश्वनाथ यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। चिकित्सकों ने निवर्तमान प्राचार्य प्रो. डॉ. उमाशंकर सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





