
खगड़िया में 2200 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ…10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का हुआ आयोजन…
खगड़िया में 2200 विद्यार्थियों ने ली नशा मुक्ति की शपथ…10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का हुआ आयोजन…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ दी नारायण फाउंडेशन, खगड़िया, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, खगड़िया एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे आर्य समाज, खगड़िया के प्रांगण में “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 2200 विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी नशा मुक्ति की शपथ दोहराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दी नारायण फाउंडेशन के सचिव डॉ. ऋषिकेश नंदन ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवनभर नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए नशा छोड़ने के प्रभावी उपाय बताए तथा नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। संस्था के उपाध्यक्ष वासुदेव प्रसाद विधाता ने विद्यार्थियों को समाज में फैल रही नशे की प्रवृत्ति से बचने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं अच्छे संस्कार अपनाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (ओम शांति), खगड़िया की संचालिका कृष्णा बहन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में युवा वर्ग एवं किशोरियों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंता का विषय है। उन्होंने आध्यात्मिक जीवन, आत्मसंयम एवं सकारात्मक सोच को अपनाकर नशे से दूर रहने के विभिन्न उपाय बताए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आभा बहन, अमोद भाई, गुरुदेव भाई, गीता बहन, संगीता बहन सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




