
चौथम में स्व. शत्रुघ्न राय को भावभीनी श्रद्धांजलि… जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धासुमन समाजसेवा की अमिट विरासत छोड़ गए शत्रुघ्न राय : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
चौथम में स्व. शत्रुघ्न राय को भावभीनी श्रद्धांजलि… जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धासुमन
समाजसेवा की अमिट विरासत छोड़ गए शत्रुघ्न राय : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ चौथम प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक राय के पूज्य पिता एवं प्रख्यात समाजसेवी स्मृति शेष शत्रुघ्न राय की पुण्य स्मृति में बीते मंगलवार को चौथम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। अध्यक्षता पूर्व मुखिया चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह तथा संचालन जदयू नेता बैद्यनाथ प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत शत्रुघ्न राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा एवं बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि स्व. शत्रुघ्न राय सरल, सौम्य, मृदुभाषी एवं समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके जनकल्याणकारी कार्य सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी ‘मंटून’, जिला उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, जिला महासचिव राजीव रंजन एवं फिरदोस आलम ने उन्हें आदर्श अभिभावक, संवेदनशील समाजसेवी और सामाजिक चेतना का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
सभा में बेलदौर प्रखंड जदयू अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड जदयू अध्यक्ष अशोक राय, जदयू जिला उपाध्यक्ष केदार प्रसाद सिंह, उमेश सिंह पटेल,श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन,मुखिया रीना देवी, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, बुलेन झा, आदित्य पटेल, नवल किशोर राय, अरुण राय, राजकिशोर राय, आनंद मोहन सिंह, अंकित कुमार, मनोज साह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह एवं बजरंगी प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जदयू कार्यकर्ता व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




