
खगड़िया: बाइक सवार बदमाश ने रास्ता रोककर युवक से मोबाइल व नकदी छीनी…मुफ्फसिल थाना में शिकायत
खगड़िया: बाइक सवार बदमाश ने रास्ता रोककर युवक से मोबाइल व नकदी छीनी…मुफ्फसिल थाना में शिकायत
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत संसारपुर ढाला से कुछ मीटर पश्चिम एक युवक से मोबाइल फोन एवं नगद राशि की छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में पसराहा थाना क्षेत्र के छोटी पसराहा निवासी गगन भास्कर भारती ने मुफ्फसिल थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात बाइक सवार बदमाश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित गगन भास्कर भारती ने अपने आवेदन में बताया है कि 10 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 8:52 बजे वह पसराहा से खगड़िया आ रहा था। जब वह संसारपुर ढाला से कुछ मीटर पश्चिम पहुंचा, तभी एक अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ छीना-झपटी करते हुए उसका मोबाइल फोन एवं नगद राशि छीन ली और मौके से फरार हो गया।
आवेदन के अनुसार, छीने गए मोबाइल में 9771715790 एवं 76617405274 नंबर संचालित थे। मोबाइल का IMEI नंबर 869672084002852 एवं 869672084002845 है। पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल एवं नगद राशि की बरामदगी, अज्ञात आरोपी की पहचान तथा उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। घटना के बाद पीड़ित तत्काल मुफ्फसिल थाना पहुंचा, जहां उसने ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर पूरी घटना की जानकारी दी। इस संबंध में ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। आवेदन को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारी के समक्ष अग्रसारित किया जा रहा है। मामले की जांच की जाएगी तथा उपलब्ध साक्ष्यों एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस घटना स्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




