
पटना में एनडीए जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… संगठन और विकास के एजेंडे पर हुई व्यापक चर्चा
पटना में एनडीए जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुईं जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… संगठन और विकास के एजेंडे पर हुई व्यापक चर्चा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने शुक्रवार को पटना स्थित 1 अणे मार्ग, लोकसेवक आवास के नेक संवाद सभागार में आयोजित एनडीए घटक दलों के सम्मानित जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन एवं सरकार के बीच बेहतर समन्वय, जनकल्याण, सुशासन तथा बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और विकास एवं सुशासन के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, मंत्री निशांत कुमार, मंत्री डॉ. अशोक चौधरी सहित एनडीए के सभी घटक दलों के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता तथा विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक के बाद जद(यू) जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा देने वाली रही। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप खगड़िया जिले में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा सरकार की विकास योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा संगठन और सरकार के बेहतर समन्वय से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




