
खगड़िया: मास्टर माइंड फरार आरोपी को नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 
 
 
खगड़िया: मास्टर माइंड फरार आरोपी को नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार.. 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ नगर थाना पुलिस ने खगड़िया थाना कांड संख्या 98/25 / 20/03/25 धारा 8/20(b)(११)(B)NDPS एक्ट के प्राथमिक नामजद अभियुक्त चंदन महतो (पिता राजेश महतो, ग्राम बागरस) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नगर थाना प्रभारी राकेश गुप्ता ने बताया कि नामजद आरोपी को थाना लाया गया और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि विगत 20 मार्च 25 को मछली मंडी के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया था जिसमें से एक नामजद आरोपी फरार था, जो इस इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था । जिसे कल नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा।
 
 
Live Share Market
		 
					
 
						 Loading ...
 Loading ...


