श्रद्धांजलि: सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल थे बहोर बाबू : अनुराधा कुमारी कुशवाहा… बथनाहा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

श्रद्धांजलि: सेवा, सादगी और समर्पण की मिसाल थे बहोर बाबू : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
बथनाहा में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  अलौली प्रखंड के रौन पंचायत अंतर्गत बथनाहा गांव में रौन पंचायत के मुखिया डॉ. राम इकबाल कुमार साह एवं मुखिया प्रतिनिधि डॉ. शंकर कुमार साह के पूज्य पिता तथा प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय बहोर साह की पवित्र स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिला महासचिव सह स्थानीय समाजसेवी दिलीप कुमार पोद्दार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत बहोर साह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि दिवंगत बहोर बाबू का संपूर्ण जीवन सेवा, सादगी और सामाजिक समर्पण का अनुपम उदाहरण रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व भले ही शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहते, लेकिन उनके आदर्श, संस्कार और जनकल्याणकारी कार्य हमेशा समाज को प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि बहोर बाबू ने अपने जीवन में मानवीय मूल्यों, सामाजिक सौहार्द और जनसेवा की जो अमिट मिसाल कायम की, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की वास्तविक पहचान उसके पद या संपत्ति से नहीं, बल्कि समाज के प्रति उसके समर्पण और सेवा-भाव से होती है, और बहोर बाबू इस कसौटी पर पूरी तरह खरे उतरे। उन्होंने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, जिला महासचिव राजीव रंजन, प्रमुख नवीन कुमार, मुखिया डॉ. राम इकबाल कुमार साह, मुखिया प्रतिनिधि डॉ. शंकर कुमार साह, लोहा सिंह मुखिया, ललन कुमार मुखिया, हर्षवर्धन कुशवाहा, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह स्थानीय उपमुखिया गोपाल सदा, जदयू पंचायत अध्यक्ष सिकेन्द्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close