शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एस. विवेकानंद को कौशी एक्सप्रेस ने किया सम्मानित…

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. एस. विवेकानंद को कौशी एक्सप्रेस ने किया सम्मानित…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/आज शनिवार 25 जुलाई 2026 को कौशी एक्सप्रेस समाचारपत्र एवं अन्य मीडिया संगठनों की ओर से श्याम लाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण अस्पताल, राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के संस्थापक माननीय डॉ. एस. विवेकानंद को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विदित हो कि डॉ. एस. विवेकानंद दानवीर स्वर्गीय श्याम लाल जी के सपनों को आत्मसात करते हुए खगड़िया में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में स्थापित शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर हजारों छात्र-छात्राएं आज बिहार सहित देश के विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, उनके चिकित्सा संस्थान के माध्यम से जिले के लोगों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस अवसर पर कौशी एक्सप्रेस के संपादक पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि डॉ. एस. विवेकानंद का शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के प्रति समर्पण अनुकरणीय है तथा उनका योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कौशी एक्सप्रेस परिवार की ओर से माननीय डॉ. एस. विवेकानंद जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close