खगड़िया: पहरजा गंगौर हॉल्ट के जर्जर एप्रोच रोड पर सांसद राजेश वर्मा सख्त…DRM को लिखा पत्र…कहा— सड़क बनाए रेलवे या तत्काल दे NOC…

खगड़िया: पहरजा गंगौर हॉल्ट के जर्जर एप्रोच रोड पर सांसद राजेश वर्मा सख्त…DRM को लिखा पत्र…कहा— सड़क बनाए रेलवे या तत्काल दे NOC…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड स्थित पहरजा गंगौर हॉल्ट के जर्जर एप्रोच रोड की समस्या को लेकर खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को आधिकारिक पत्र (पत्रांक: RV/MP/KGG/430) भेजकर एप्रोच रोड का अविलंब निर्माण कराने अथवा राज्य सरकार को निर्माण की अनुमति देने के लिए तत्काल अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) जारी करने की मांग की है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि खगड़िया-बखरी पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग से पहरजा गंगौर हॉल्ट को जोड़ने वाला पहुंच पथ पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण इस मार्ग पर आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है। प्रतिदिन यात्रा करने वाले रेल यात्री, स्थानीय ग्रामीण, बुजुर्ग, मरीज तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भारी परेशानियों का सामना करने को विवश हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जनहित और यात्री सुरक्षा को देखते हुए रेलवे प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस सड़क के निर्माण हेतु प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करनी चाहिए।
सांसद राजेश वर्मा ने स्पष्ट कहा कि यदि किसी तकनीकी, विभागीय अथवा बजटीय कारण से रेलवे स्वयं सड़क का निर्माण कराने में सक्षम नहीं है, तो बिना किसी विलंब के राज्य सरकार अथवा स्थानीय प्रशासन को निर्माण कार्य कराने के लिए NOC जारी किया जाए, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य जल्द शुरू हो सके।
उन्होंने दो टूक कहा कि यात्रियों और ग्रामीणों की फजीहत अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी भी शीघ्र उनके कार्यालय को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
इस विषय की गंभीरता को देखते हुए पत्र की प्रतिलिपि पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (DEN) को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close