श्रीमद्भागवत व श्रीराम कथा की अमृतधारा में भक्तिमय हुआ धर्मचक…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने फीता काटकर किया सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन… सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आनंद

श्रीमद्भागवत व श्रीराम कथा की अमृतधारा में भक्तिमय हुआ धर्मचक…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने फीता काटकर किया सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ का उद्घाटन… सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आनंद

खगड़िया/मानसी /  खगड़िया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के धर्मचक स्थित श्रीराम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत उद्घाटन रविवार देर शाम जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन जदयू मानसी प्रखंड प्रवक्ता सुनील कुमार बबलू ने किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रीराम और श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। वृंदावन धाम से पधारे राम कथावाचक विवेक सागर दास जी महाराज तथा श्रीकृष्ण कथावाचिका दीक्षा किशोरी ने अपने मुखारविंद से श्रीराम एवं श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। कथा के दौरान धर्म, प्रेम, करुणा, सदाचार, त्याग और सेवा के संदेश से श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कथावाचकों का अंगवस्त्र, माला एवं बुके से स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जहां श्रीहरि की कथा होती है, वहां वातावरण के साथ-साथ मनुष्य का अंतर्मन भी पवित्र हो जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति और सौहार्द के साथ कथा श्रवण कर अपने जीवन को कृतार्थ करने की अपील की। जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि जहां भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के नाम का स्मरण होता है, वहां जीवन में शांति, संस्कार और सद्भाव का प्रकाश फैलता है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के जीवन से मानव समाज को त्याग, संघर्ष, समर्पण, कर्तव्य और धर्म की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने भी संबोधित किया। मौके पर जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, वंदना भारती, मिथिलेश देवी, ललन कुमार, भरत सिंह, छोटू सिंह, कुमोद सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, निर्मल सिंह एवं बाबू साहेब सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु एवं भागवत कथा प्रेमी मौजूद रहे। ज्ञान यज्ञ के आयोजन को सफल बनाने में धर्मचक के ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही। कथा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। सात दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close