खगड़िया में मातम: एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार… डॉक्टर दंपती समेत तीन की मौत…माड़र के डॉक्टर दंपती समेत तीन की मौत से मर्माहत…“डॉक्टर दंपती समेत तीन की मौत पर विधायक बबलू मंडल व जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा ने जताया शोक

खगड़िया में मातम: एक हादसे ने उजाड़ दिया परिवार… डॉक्टर दंपती समेत तीन की मौत…माड़र के डॉक्टर दंपती समेत तीन की मौत से मर्माहत…जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुशवाहा व विधायक बबलू मंडल ने जताया शोक

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ मंगलवार की सुबह माड़र दक्षिणी पंचायत के लोगों के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई। प्राप्त सूचनानुसार पंचायत के वार्ड संख्या एक निवासी चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके साथ वाहन में मौजूद निजी चालक मो. सलमान ने भी दुर्घटना में जान गंवा दी। तीनों की मौत पटना-मोकामा मार्ग पर करनाल गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि दंपती उत्तर प्रदेश से उपचार के बाद अपने गांव वापस आ रहे थे। रात के समय मोकामा फ्लाईओवर पार करने के बाद उनका वाहन करनाल के समीप पहुंचा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका अगला-पिछला हिस्सा अलग हो गया। हादसा देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। परिजनों के मुताबिक डॉ. पवन कुमार गुप्ता अपनी पत्नी के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। वहां से लौटते समय उन्होंने शायद सोचा भी नहीं होगा कि घर पहुंचने से कुछ दूरी पहले ही जिंदगी का सफर खत्म हो जाएगा। वाहन चालक मो. सलमान उन्हें लेकर वापस खगड़िया आ रहा था। दुर्घटना के बाद तीनों को बचाने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे ने गुप्ता परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब चार साल पहले परिवार के जवान बेटे की भी सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बेटे की मौत का दर्द अभी पूरी तरह मिटा भी नहीं था कि अब दंपती की एक साथ मौत ने परिवार को फिर से तोड़ दिया। गांव में जैसे ही हादसे की खबर पहुंची, बड़ी संख्या में लोग मृतक चिकित्सक के घर पहुंचने लगे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे माड़र क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने पर मोकामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मोकामा के लिए रवाना हुए। तीन लोगों की एक साथ मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। जिस परिवार में कभी चिकित्सकीय सेवा और सामाजिक प्रतिष्ठा की पहचान थी, वहां मंगलवार को मातम पसरा रहा।

विधायक बबलू मंडल ने जताया गहरा दुख
इधर, सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने माड़र दक्षिणी पंचायत निवासी चिकित्सक डॉ. पवन कुमार गुप्ता, उनकी पत्नी और चालक मो. सलमान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। विधायक ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जताया शोक

इधर, जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने भीषण सड़क हादसे में चिकित्सक दंपती और चालक की मौत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना बेहद हृदयविदारक है। एक साथ तीन लोगों की असमय मौत से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close