खगड़िया: विधायक बबलू मंडल ने संभाली बाढ़ राहत की कमान…600 परिवारों में बांटा राशन व पॉलीथिन…राहत शिविर व सामुदायिक किचन का किया शुभारंभ…रहीमपुर की तीनों पंचायतों में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

खगड़िया: विधायक बबलू मंडल ने संभाली बाढ़ राहत की कमान…600 परिवारों में बांटा राशन व पॉलीथिन…राहत शिविर व सामुदायिक किचन का किया शुभारंभ…रहीमपुर की तीनों पंचायतों में राहत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। सोमवार को बालुवाही स्थित बापू मध्य विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक किचन का शुभारंभ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। इस दौरान विधायक ने राहत शिविर में पहुंचे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और सामुदायिक किचन में बाढ़ पीड़ितों को भोजन भी कराया।
विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को भोजन, सूखा राशन, पॉलीथिन शीट सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। राहत कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
शिविर के शुभारंभ के मौके पर एसडीओ धनंजय कुमार, वार्ड पार्षद शिवराज यादव, वार्ड प्रतिनिधि रणवीर कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रभावित लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
इसके बाद विधायक ने रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राहत कार्यों की जानकारी ली।
रहीमपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या-6 में करीब 600 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन और पॉलीथिन शीट का वितरण किया गया। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली। विधायक ने कहा कि राहत सामग्री का वितरण केवल एक वार्ड तक सीमित नहीं रहेगा। रहीमपुर दक्षिणी, उत्तरी और मध्य पंचायत के सभी प्रभावित वार्डों में जरूरत के अनुसार बारी-बारी से राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए सामुदायिक किचन का भी विस्तार किया जा रहा है। अधिक संख्या में लोगों के प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सामुदायिक किचन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने रहीमपुर मध्य और रहीमपुर उत्तरी पंचायत में भी सामुदायिक किचन शुरू कराने की बात कही, ताकि बाढ़ पीड़ितों को भोजन के लिए दूर नहीं जाना पड़े।
उन्होंने बताया कि मानसी के चैधा बांध, जालिम बाबू टोला और मटिहानी में भी सोमवार से सामुदायिक किचन शुरू करा दिया गया है।
विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि राहत कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए और जिस परिवार को जिस प्रकार की सहायता की आवश्यकता है, उसे उसी के अनुसार मदद उपलब्ध कराई जाए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया।
उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ उनके भोजन और रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है। राहत शिविरों और सामुदायिक किचन के माध्यम से प्रभावित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर और अधिक राहत शिविर भी शुरू किए जाएंगे।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जलजमाव, आवागमन, भोजन, पशुओं के चारे सहित अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विधायक ने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मिलकर बाढ़ की चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।
राहत सामग्री वितरण और सामुदायिक किचन के विस्तार से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता कार्य लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close