शहीद रामफल मंडल को राष्ट्रीय सम्मान… परमानंद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रालोमो ने जताया आभार… जगदेव बाबू को दी श्रद्धांजलि…शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन…

शहीद रामफल मंडल को राष्ट्रीय सम्मान… परमानंद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रालोमो ने जताया आभार… जगदेव बाबू को दी श्रद्धांजलि…शिक्षक दिवस पर डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 5 सितंबर को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह के निर्देशानुसार खगड़िया में श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोक मोर्चा खगड़िया के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं महान समाजवादी नेता एवं सामाजिक न्याय के योद्धा अमर शहीद जगदेव बाबू के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद रामफल मंडल की स्मृति में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जगदेव बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान को याद किया। परमानंद सिंह कुशवाहा ने कहा कि शहीद रामफल मंडल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के योद्धा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया जाना उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने से आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर शहीद रामफल मंडल को राष्ट्रीय सम्मान दिलाने की दिशा में राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के प्रयासों एवं पहल की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अभिषेक आनंद, युवा नेता मुकेश कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष विपिन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, वीर सिंह, चन्द्रदेव सिंह, ज्वाला सिंह, कुंवर सिंह, डॉ. विनय सिंह, प्रकाश सिंह, रजनीश रिक्की, कमलेश कुमार, पुष्कर मंडल, अनिरुद्ध सिंह, शशि शर्मा, संजीव सिंह, अटल कुमार, शिक्षक अरविन्द कुशवाहा सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में उपस्थित लोगों ने शहीद रामफल मंडल, जगदेव बाबू एवं अन्य महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा उनके विचारों को समाज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close