
खगड़िया: नगर सुरक्षा तटबंध के स्लुइश गेट का विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया निरीक्षण…गंडक का जलस्तर बढ़ने से पानी रिसाव की शिकायत, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
खगड़िया: नगर सुरक्षा तटबंध के स्लुइश गेट का विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया निरीक्षण…गंडक का जलस्तर बढ़ने से पानी रिसाव की शिकायत, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित नगर सुरक्षा तटबंध के स्लुइश गेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया था कि गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद स्लुइश गेट के आसपास से पानी का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण पानी शहर की ओर प्रवेश करने की स्थिति बन रही है।
स्थानीय लोगों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने मौके पर ही जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पानी के रिसाव को तत्काल रोकने और शहर में पानी प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने अधिकारियों से कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। तटबंध और स्लुइश गेट की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखने तथा जहां से भी पानी का रिसाव हो रहा है, उसे तत्काल बंद करने की व्यवस्था की जाए।
विधायक ने स्वयं मौके पर खड़े होकर पानी के रिसाव को रोकने के लिए किए जा रहे कार्यों की निगरानी की और तत्काल रिसाव रोकने का काम कराया। उनके इस प्रयास से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की।
इस दौरान विधायक ने कहा कि गंडक सहित अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित लोगों के साथ वे मजबूती से खड़े हैं। आम लोगों को होने वाली कोई भी समस्या उनकी अपनी समस्या है और उसके समाधान के लिए वे पूरी तरह तत्पर हैं।
विधायक ने कहा कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तटबंधों और स्लुइश गेट की नियमित निगरानी जरूरी है, ताकि समय रहते किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से भी कहा कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दें।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





