खगड़िया: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने बन्नी के वार्ड-18 का किया निरीक्षण…अतिरिक्त नाव उपलब्ध कराने के निर्देश सहित G.N. बांध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी के आदेश…

खगड़िया: गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने बन्नी के वार्ड-18 का किया निरीक्षण…अतिरिक्त नाव उपलब्ध कराने के निर्देश सहित G.N. बांध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी के आदेश…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने शनिवार को गोगरी प्रखंड अंतर्गत बन्नी पंचायत के वार्ड संख्या-18 का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलस्तर एवं स्थानीय स्थिति का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अतिरिक्त नाव उपलब्ध कराने की मांग जिलाधिकारी से की। इस पर डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि आपात स्थिति में लोगों के आवागमन में परेशानी न हो।

G.N. बांध की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने G.N. बांध का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बांध की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी एवं गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। अभियंताओं एवं तटबंध रक्षकों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा गया।

डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बांध में किसी भी प्रकार की क्षति, रिसाव या संभावित खतरे की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया जाए तथा आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।

जलस्तर पर लगातार नजर, फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहें तथा बदलती परिस्थितियों के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

पंचायतों में होगी संध्या चौपाल

डीएम ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संबंधित पंचायतों में संध्या चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया। चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेने तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का भ्रमण करें और जलस्तर, तटबंध तथा बाढ़ की संभावित स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी रिया राज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी संजय कुमार, अंचलाधिकारी गोगरी आमिर हुसैन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close