विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम… स्वस्थ जीवनशैली और स्ट्रोक की रोकथाम पर दिया जोर

विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम… स्वस्थ जीवनशैली और स्ट्रोक की रोकथाम पर दिया जोर…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज, खगड़िया में मंगलवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्वामी विवेकानंद, वाइस प्रिंसिपल डॉ. एम. जेड. इकबाल, डॉ. मजहर एवं डॉ. रीना कुमारी रूबी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बताते चलें कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर डिजीज एवं स्ट्रोक की रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली रखने तथा फिजियोथेरेपी के महत्व के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. स्वामी विवेकानंद, वाइस प्रिंसिपल डॉ. एम. जेड. इकबाल, डॉ. ज्ञानभूषण, डॉ. रीना कुमारी रूबी, डॉ. अमर सत्यम, डॉ. मजहर, भारती कुमारी, डॉ. श्रवण कुमार एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. प्रेम कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित फिजिकल एक्टिविटी और उचित फिजियोथेरेपी कई स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समाज में भी जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में फिजियोथेरेपी विभाग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र प्रिंस कुमार, छोटू कुमार, मृणुंजय कुमार, मनीष, नीतीश कुमार, प्रिया कुमारी, उजाला कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close