फरक्का जल संधि मुद्दे पर कार्यक्रम की सफलता के लिए विधायक बबलू मंडल ने जदयू कार्यकर्ताओं को दी बधाई…बछौता के शारदा फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ का जताया आभार… संजय कुमार झा के प्रयासों की सराहना

फरक्का जल संधि मुद्दे पर कार्यक्रम की सफलता के लिए विधायक बबलू मंडल ने जदयू कार्यकर्ताओं को दी बधाई…बछौता के शारदा फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ का जताया आभार… संजय कुमार झा के प्रयासों की सराहना
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/फरक्का जल संधि के मुद्दे को लेकर 9 सितंबर को बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम की सफलता पर सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया जिले की पूरी जदयू टीम को बधाई दी है। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के जदयू पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की। कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। उन्होंने कहा कि बाढ़ की विषम परिस्थिति के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों का कार्यक्रम में पहुंचना इस मुद्दे के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।
उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे बिहार की गंभीर जल समस्या को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। फरक्का जल संधि के मुद्दे को बिहार के हित से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल प्रबंधन से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार करना आवश्यक है।
विधायक ने कहा कि बिहार लंबे समय से बाढ़ और सुखाड़ की दोहरी समस्या से जूझता रहा है। बरसात के मौसम में नदियों के बढ़ते जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ आती है, जबकि दूसरी ओर कई क्षेत्रों में पानी की कमी भी बनी रहती है। ऐसे में जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा और ठोस पहल की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का मुद्दा बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस विषय को लेकर संजय कुमार झा द्वारा उठाई जा रही आवाज को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है, ताकि बिहार के हितों से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक जनचर्चा हो सके।
बबलू कुमार मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले जदयू के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों ने जिस उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, वह सराहनीय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी बिहार के हित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर मजबूती से काम करने की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close