समयबद्ध जनसेवा में खगड़िया नंबर-1…RTPS क्रियान्वयन में पूरे बिहार में हासिल किया पहला स्थान

समयबद्ध जनसेवा में खगड़िया नंबर-1…RTPS क्रियान्वयन में पूरे बिहार में हासिल किया पहला स्थान

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अंतर्गत बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन (BPSM) द्वारा जारी राज्य स्तरीय रैंकिंग में खगड़िया जिले ने लोक सेवाओं का अधिकार (RTPS) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन में राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि जिले में आम नागरिकों को लोक सेवाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
जिला प्रशासन द्वारा RTPS से संबंधित सेवाओं के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाती रही है। साथ ही लंबित आवेदनों की सतत निगरानी और निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों के निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणामस्वरूप खगड़िया ने राज्य स्तरीय रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।
इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने RTPS सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान देने वाले सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रयासों की सराहना की है। प्रशासन ने कहा कि भविष्य में भी आम नागरिकों को बेहतर, समयबद्ध एवं पारदर्शी लोक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य जारी रहेगा।
RTPS अधिनियम के क्रियान्वयन में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करना सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति खगड़िया जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close