खगड़िया: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड-08 को दी 23.27 लाख की विकास सौगात… प्रेम ज्ञान वाटिका स्कूल गली में सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण का किया शिलान्यास…

खगड़िया: नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड-08 को दी 23.27 लाख की विकास सौगात… प्रेम ज्ञान वाटिका स्कूल गली में सड़क एवं आरसीसी नाला निर्माण का किया शिलान्यास…

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड संख्या-08 (कमलपुर-मथुरापुर) स्थित प्रेम ज्ञान वाटिका स्कूल गली में करीब ₹23 लाख 26 हजार 600 की लागत से बनने वाली आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण योजना का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए कहा कि इस गली में वर्षों से सड़क और जल निकासी की समस्या बनी हुई थी। बरसात के दिनों में जलजमाव, कीचड़ और गंदगी के कारण आम लोगों, स्कूली बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस योजना के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और जल्द ही समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि सड़क और नाला किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियादी आवश्यकता हैं तथा बेहतर जल निकासी व्यवस्था से जलजमाव जैसी समस्याओं का स्थायी समाधान संभव होगा।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाला, पुलिया, पार्क, सामुदायिक शौचालय, हाईमास्ट लाइट, डेकोरेटिव लाइट सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संवेदक एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रणव कुमार, पप्पू यादव, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वहीं उदय कुमार पप्पू, अंबिका सिंह, रंजीत चौरसिया, संजय मालाकार, विक्रम चौरसिया, अनुज चौरसिया, दीपक कुमार, अमरेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेणु देवी सहित अनेक लोगों ने योजना का स्वागत करते हुए नगर परिषद के विकास कार्यों की सराहना की।
स्थानीय लोगों ने विश्वास जताया कि करीब ₹23.27 लाख की लागत से बनने वाली यह सड़क एवं आरसीसी नाला योजना पूरी होने के बाद प्रेम ज्ञान वाटिका स्कूल गली की तस्वीर बदल जाएगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन तथा जल निकासी की स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close