
शोक की घड़ी में अशोक राय के घर पहुंची जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… परिजनों को बंधाया ढांढस…दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
शोक की घड़ी में अशोक राय के घर पहुंची जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… परिजनों को बंधाया ढांढस…दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) के खगड़िया जिला के चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय के पूज्य पिताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर जदयू की जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने गहरा शोक व्यक्त किया। इस दुःख की घड़ी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश महासचिव सुमित कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ अशोक राय के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
इस दौरान अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में धैर्य, साहस और पारिवारिक एकजुटता ही सबसे बड़ा संबल होता है। उन्होंने कहा कि अशोक राय के पूज्य पिताजी का स्नेह, संस्कार और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जदयू परिवार इस दुखद घड़ी में अशोक राय एवं उनके समस्त परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ खड़ा है।
प्रदेश महासचिव सुमित कुमार सिंह ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर परिवार को इस गहन शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं जिला मीडिया प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना जदयू परिवार की परंपरा है और पार्टी इस कठिन समय में अशोक राय के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर उपस्थित जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करें तथा परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




