खगड़िया: बछौता पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन… डीएम विक्रम विरकर ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का दिया संदेश…

खगड़िया: बछौता पंचायत में ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन… डीएम विक्रम विरकर ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सुशासन का दिया संदेश…

खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ सदर प्रखंड की बछौता पंचायत में रविवार को ‘पंचायत विकास दिवस’ का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। पंचायत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य लोगों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) धनंजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) तथा प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) खगड़िया सदर भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत के माननीय मुखिया द्वारा किया गया। इसके बाद बीपीआरओ ने पंचायत विकास दिवस के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए इस माह की थीम “सुशासन युक्त ग्राम पंचायत” की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का भी सामूहिक श्रवण किया और उससे प्रेरणा ग्रहण की।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने पंचायत विकास दिवस के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि पंचायतों के समग्र विकास के लिए पारदर्शिता, जनभागीदारी और जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बछौता पंचायत के सबसे बुजुर्ग नागरिक को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण, दीर्घायु और सामाजिक सम्मान का प्रतीक बताते हुए सभी लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।
डीएम ने बालिका शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा को पूरी तरह समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पंचायत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए ‘मातृ समूह’ के गठन का सुझाव दिया, ताकि माताएं विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और बच्चों की पढ़ाई की नियमित निगरानी कर सकें।
अनुमंडल पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत विकास दिवस प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद एवं सहयोग का सशक्त माध्यम है। इससे विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का समापन बिहार गान के साथ हुआ। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close