हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ खगड़िया… माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति की भव्य शोभायात्रा ने दिया भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश 

हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ खगड़िया… माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति की भव्य शोभायात्रा ने दिया भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति का दिव्य संदेश

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/   माँ कात्यायनी कांवरिया सेवा समिति, खगड़िया द्वारा रविवार को निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं आकर्षक धार्मिक झाँकियों ने पूरे शहर को शिवमय बना दिया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा, भक्ति, सेवा और सनातन संस्कृति के संदेश से ओत-प्रोत इस आयोजन में हजारों की संख्या में शिवभक्त, मातृशक्ति, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
चित्रगुप्त मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा कचहरी रोड, पुराना होमगार्ड कार्यालय, अशोक नगर, राजेंद्र नगर, गोशाला रोड, आर.ओ.बी. होते हुए राजेंद्र चौक तक पहुँची। इसके बाद पुनः आर.ओ.बी. मार्ग से लौटकर चित्रगुप्त मंदिर परिसर में इसका समापन हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया तथा भगवान शिव के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती एवं अन्य देवी-देवताओं की मनमोहक झाँकियाँ रहीं, जिन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने शिव भजनों पर भावपूर्ण एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा भावना का भी अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शोभायात्रा मार्ग में मानवता संरक्षण मंच, खगड़िया के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजनों के लिए निःशुल्क नींबू शरबत, शुद्ध शीतल पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य की श्रद्धालुओं ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे मानवता की सच्ची मिसाल बताया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी सुल्तानगंज-देवघर कांवरिया पथ पर धौरी नदी से पूर्व पृथ्वीचक में विशाल निःशुल्क सेवा शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में कांवरिया बंधुओं, माताओं एवं बहनों के लिए शुद्ध पेयजल, नींबू शरबत, चाय, भोजन, विश्राम, मसाज, प्राथमिक उपचार, मरहम-पट्टी, दवाइयों सहित अनेक आवश्यक सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। समिति ने कहा कि स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समाज के सहयोग से यह सेवा अभियान वर्षों से मानवता, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य कर रहा है।
समिति के अध्यक्ष प्रभाकर झा ‘प्रभात’ ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भक्ति, सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पावन अवसर है और इसी भावना के साथ समाज को सेवा एवं सद्भाव का संदेश देने का प्रयास किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समिति के सचिव डॉ. अमित आनन्द ने आगामी कांवरिया सेवा शिविर के सफल संचालन के लिए समाज के सभी वर्गों से तन, मन एवं धन से यथाशक्ति सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना स्वयं भगवान भोलेनाथ की सेवा के समान है और सेवा का प्रत्येक छोटा-बड़ा योगदान पुण्य का कार्य है।
समिति के कोषाध्यक्ष मानस मिश्रा ने शोभायात्रा की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं, समिति के सदस्यों, कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रशासन एवं सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन अत्यंत भव्य, अनुशासित और सफल रहा।
श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के संगम से सजी इस भव्य शोभायात्रा ने न केवल श्रावण मास के आगमन का उल्लासपूर्ण स्वागत किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि जब भक्ति के साथ सेवा और संस्कार जुड़ जाते हैं, तब धार्मिक आयोजन जनकल्याण का माध्यम बन जाते हैं।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रभाकर झा ‘प्रभात’, सचिव डॉ. अमित आनन्द, कोषाध्यक्ष मानस मिश्रा, उपाध्यक्ष पप्पू ठाकुर, संयुक्त सचिव संजय कुमार, संयोजक संजय मंडलोई, मीडिया प्रभारी नीतीश आज़ाद, अरुण सिंह, निरंजन कुमार, शेखर साहनी, संजीव प्रकाश, मुखिया आलोक नागर, भोला पांडे जी, संजय भगत जी, शिक्षक कैलाश जी, चंचल झा, प्रभास जी, पिंटू नागर, संजय यादव, संजीव यादव, संजय सिंह, सुमित बाबा, नितेश जी, पंकज जी, रंजीत कांत बर्मी, गौतम जी, गुड्डू जी , योगेश सिंह  सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्य, शिवभक्त एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने शोभायात्रा एवं आगामी कांवरिया सेवा शिविर को सफल बनाने का संकल्प दोहराते हुए समाज से अधिकाधिक सहभागिता और सहयोग की अपील की।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close