डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर खगड़िया जदयू ने दी श्रद्धांजलि… कलाम साहब का जीवन राष्ट्रसेवा और ज्ञान का प्रकाशपुंज था : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर खगड़िया जदयू ने दी श्रद्धांजलि… कलाम साहब का जीवन राष्ट्रसेवा और ज्ञान का प्रकाशपुंज था : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 27 जुलाईको
शहर के कचहरी रोड स्थित जनता दल (यूनाइटेड) जिला कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन एवं भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 11वीं पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान “कलाम साहब अमर रहें” तथा “जब तक सूरज-चाँद रहेगा, कलाम तेरा नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने मोबाइल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान प्रेरणास्रोत थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और शिक्षा के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय, विशेषकर युवाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग ज्ञान, अनुशासन, नवाचार और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डॉ. कलाम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल ने कहा कि कलाम साहब सदैव युवाओं के मन में राष्ट्र निर्माण की अलख जगाते रहे। यही कारण है कि आज भी वे हर होनहार नौजवान के दिल में बसते हैं।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि डॉ. कलाम न केवल महान वैज्ञानिक और राष्ट्रभक्त थे, बल्कि सादगी, ईमानदारी और ज्ञान-दीप के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश के अंतरिक्ष, रक्षा, विज्ञान और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित कर दिया। शिक्षा को उन्होंने विकसित और आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी शक्ति माना। उनकी पुस्तक ‘अग्नि की उड़ान’ सहित उनके संघर्षपूर्ण जीवन और ओजस्वी विचार सदैव समाज को प्रेरित करते रहेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रामविलास महतो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. शहाबउद्दीन, जिला महासचिव राजीव रंजन तथा बीस सूत्री सदस्य मो. फिरदोस आलम ने कहा कि डॉ. कलाम का यह संदेश— “यदि सूरज की तरह चमकना है, तो पहले सूरज की तरह जलना होगा”— आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वहीं जिला महासचिव राजेश सिंह मुखिया, पंकज चौधरी एवं जदयू नेत्री पूनम जायसवाल ने कहा कि डॉ. कलाम आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण की सोच सदैव देश का मार्गदर्शन करती रहेगी।
इस अवसर पर जिला महासचिव अनुज कुमार शर्मा, पंकज कुमार गुप्ता, जदयू नेता हर्षवर्धन कुशवाहा, संजय प्रजापति, सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close