जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ललन सिंह की ताजपोशी से बिहार में जश्न का माहौल बना: पवन सिंह… बिहार के लोगों के दिलों में ललन सिंह बसते हैं- पंकज सिंह

जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ललन सिंह की ताजपोशी से बिहार में जश्न का माहौल बना: पवन सिंह
बिहार के लोगों के दिलों में ललन सिंह बसते हैं- पंकज सिंह… जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर ललन सिंह की ताजपोशी से बिहार में जश्न का माहौल बना: पवन सिंहबेगूसराय/कोशी एक्सप्रेस/ आज 31 जुलाई 2021 को नई दिल्ली में जदयू पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मुंगेर के लोकप्रिय सांसद राजीव कुमार सिंह उर्फ ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वसम्मति से सम्मानपूर्वक मनोनी किया गया। उनके मनोनयन के बाद प्रेस कार्यालय को बिहार के सभी क्षेत्रों से शुभकानाओं की बाढ़ आ गई है। इस संदर्भ में बेगूसराय के समाजसेवी व दून पब्लिक स्कूल के संस्थापक पंकज सिंह व पवन सिंह सहित इनके परिवार सभी सदस्यों ने ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आसीन होते ही अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। पवन सिंह अपने संदेश में प्रेस को अवगत कराया है कि ललन सिंह जदयू के मजबूत स्तंभ रहे हैं, इन्हेांने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कि भावनाओं और जनोपयोगी कार्यों का हमेशा समर्थन देते हुए सम्मान किया है। साथ ही साथ ललन सिंह के प्रति जदयू पार्टी के सभी कार्यकत्ताओं सहित गैर राजनीतिक लोगों के बीच भी खुशी पसर गई है।
पवन सिंह ने जानकाी देते हुए कहा कि जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का जन्म 24 जनवरी 1955 में हुआ था। नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सुशील कुमार मोदी, रविशंकर प्रसाद के साथ ललन सिंह ने भी जेपी आंदोलन से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। यह बात कम ही लोग जानते हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह क्लासमेट भी रह चुके हैं।
पंकज सिंह ने बताया कि आज शनिवार को दिल्ली में जदयू की कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सभी सांसद और करीब दो दर्जन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। ललन सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की खबर जैसे ही बिहार पहुंची प्रदेश में कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों का उत्साह दोगुना हो गया। सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। उत्साहित कार्यकर्ता एक दूसरे के गुलाल भी लगा रहे हैं। ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने सभी जदयू नेताओं ने जश्न मनाया गया। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए बहुत गौरव की बात है कि हमारे नेता ललन सिंह को ये जिम्मेदारी मिली। वे पार्टी को और मजबूत करेंगे।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close