जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल एवं विक्रम यादव ने संयुक्त रुप से कहा- ‘‘नवमनोनीत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक कर्मयोगी हैं, जिनपर पार्टी कार्यकत्ताओं की आस्था कायम है…

Slider ImageSlider ImageSlider Image

Slider ImageSlider ImageSlider Image

जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल एवं विक्रम यादव ने संयुक्त रुप से कहा- ‘‘नवमनोनीत जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह एक कर्मयोगी हैं, जिनपर पार्टी कार्यकत्ताओं की आस्था कायम है… खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ जदयू जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने बताया कि कल नई दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंगेर के सांसद व पार्टी के निर्माणकाल के साथी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मनोनीत किया गया, वैसे ही पार्टी के इस निर्णय से खगड़िया जिला जनता दल यू में हर्ष व्याप्त है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि ललन बाबू पार्टी के निर्माण काल के साथी रहे हैं, उनके अनुभव का फायदा पार्टी को होगा। साथ ही संगठन और भी धारदार होगा। उनके नेतृत्व में संगठन पूरी तरह अनुशासित व संगठित होगा। साथ ही श्री ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर पार्टी के उपाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह का भी आभार व्यक्त किया है।
हीं जदयू जिला लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव ने ललन सिंह जदयू के मजबूत स्तंभ रहे हैं, इन्हेांने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी कि भावनाओं और जनोपयोगी कार्यों का हमेशा समर्थन देते हुए सम्मान किया है। साथ ही साथ ललन सिंह के प्रति जदयू पार्टी के सभी कार्यकत्ताओं सहित गैर राजनीतिक लोगों के बीच भी खुशी पसर गई है।
बधाई देने वालों में पार्टी के प्रदेश महासचिव साधना देवी, चंदन कश्यप, प्रदेश सचिव सुबोध कुमार पटेल, प्रदेश सचिव सह लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता अरबिन्द मोहन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील कुमार मुखिया, राजकुमार फोगला, नूतन सिंह पटेल, सुमित कुमार सिंह, मो साहेब उद्दीन, सुनीत कुमार चैधरी, योगेन्द्र सिंह, उमेश सिंह, पंकज कुमार पटेल, लोहा सिंह, राजनीति सिंह, विजय खड़ग, धुर्व शर्मा,संजय सिंह कुशवाहा, रामप्रकाश सिंह,धर्मदेव पटेल,सावन कुमार,राका सहाय, निर्मला देवी, पार्वती देवी सहित पार्टी के साथी ने बधाई दिया।

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

पुरुषोत्तम के साथ बिहार के वरिष्ठ पत्रकार मधुर ने सांसद घोटाले का खुलासा किया… 👉 क्लिक कर देखें पूरी खबर

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close