
कोशी साइंस क्लासेज में भक्ति का माहौल…सत्यनारायण पूजन संपन्न…मनीष कुमार सिंह और प्रियदर्शना सिंह के संकल्प के साथ…
कोशी साइंस क्लासेज में भक्ति का माहौल…सत्यनारायण पूजन संपन्न…मनीष कुमार सिंह और प्रियदर्शना सिंह के संकल्प के साथ…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/मंगलवार को कोशी साइंस क्लासेज परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक माहौल के बीच भगवान सत्यनारायण का शुभ पूजन बड़े ही विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। सुबह से ही पूरे संस्थान में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। इस पावन अनुष्ठान का उद्देश्य विद्यार्थियों, संस्थान एवं क्षेत्र की शैक्षणिक प्रगति तथा सभी के कल्याण की मंगलकामना करना था।
पूजा मुख्य रूप से सीएमडी श्री मनीष कुमार सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी, जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह द्वारा सम्पन्न की गई। दोनों ने विधि-विधान से पूजा करते हुए विद्यार्थियों की सफलता, संस्थान की उन्नति और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना की। कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री राजीव कुमार चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री ज्योतिष मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का संगम विद्यार्थियों को एक सकारात्मक और प्रेरक दिशा प्रदान करता है। कोशी साइंस क्लासेज इसी उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। पूजा उपरांत उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे और सभी ने संस्थान की इस शुभ पहल की सराहना की।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




