खगड़िया: जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लेकर मनाया अंतराष्टीय महिला दिवस… महिलाओं के सम्मान में धूमधाम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए जदयू नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्ष

खगड़िया : जदयू महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राका सहाय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने सम्मेलन में भाग लेकर मनाया अंतराष्टीय महिला दिवस… महिलाओं के सम्मान में धूमधाम के साथ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए जदयू नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए- बबलू मंडल/ जिलाध्यक्षखगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ स्थानीय रेडक्रॉस भवन परिसर में 08 मार्च 2021 को अंतराष्टीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर जिला जनता दल यूनाइटेड के महिला प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राका सहाय ने की एवं कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रवक्ता  निर्मला देवी ने किया।
अपने संबोधन में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष राका सहाय ने कहा कि महिला दिवस पर आज पूरे विश्व में कार्यक्रम आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इससे यह साबित होता है कि हम सभी महिलाएं भी समाज में बराबर की भागीदारी निभाकर एक स्वच्छ व सुंदर समाज का निर्माण कर सकते हैं।
जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को बताया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार 2005 में सत्ता में आने के बाद से ही लगातार महिलाओं के उत्थान व समाज मे उनकी बराबर की भागीदारी दिलाने को लेकर सतत प्रयास में है। यही कारण है कि आज सिर्फ महिलाओं के उत्थान के लिए बिहार सरकार द्वारा दर्जनों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
मालूम हो कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ,महिला लोकसभा प्रभारी नीलम वर्मा, पूर्व विधायक व जदयू नेत्री पूनम देवी यादव, अलौली विधान सभा की पार्टी की निवर्तमान प्रत्यासी व राज्यपरिषद सदस्य साधना देवी सदा सहित पार्वती देवी, अंजू देवी मुखिया,सुनीता मिश्रा,चंपा राय,चंदन कुमारी, बाबी गांधी,लालपारी देवी,स्वीटी कुमारी,सविता कुमारी, रंजना कुमारी,अंजुम आरा, बबली कुमारी, उर्वशी सिंह,किरण कुमारी,दीपक कुमार सिन्हा,चंदन कश्यप,सुमित कुमार सिंह, सुनील कुमार/ मुखिया-बछौता  , राजू गुप्ता, पंकज गुप्ता, लालबिहारी चौरसिया, मनमन बाबा,राजीव कुमार, धनिक्लाल दास, जय कुमार सिन्हा, अनुज कुमार, पंकज चौधरी,चंदेश्वर नागर,रीना कुमारी,दिनेश महतो सहित पार्टी के सैकड़ों महिला व पुरुष साथी व सैकड़ों साथी उपस्थित हुए और रेड क्रॉस भवन में कार्यक्रम करने के तत्पश्चात शहर भ्रमण करते हुए राजेंद्र चौका पर सभा को सम्बोधित करने के बाद समापन किया गया।

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा  विज्ञापनों की  प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close