
पटना में मंत्री श्रवण कुमार से मिलीं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… जिले के विकास एवं संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
पटना में मंत्री श्रवण कुमार से मिलीं खगड़िया जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा… जिले के विकास
संगठनात्मक मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
खगड़िया/पटना/ कौशी एक्सप्रेस। आज गुरुवार को जनता दल (यू) की खगड़िया जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने पटना स्थित बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह नेता विधायक दल श्री श्रवण कुमार से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खगड़िया जिले से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मालूम हो कि जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति तथा आम लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने खगड़िया के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवागमन, जल निकासी, ग्रामीण विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। साथ ही जिले के विकास को और गति देने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वहीं संगठनात्मक स्तर पर भी पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने संगठन के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को आमजन तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। मुलाकात के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने खगड़िया जिले से संबंधित विषयों को गंभीरता से सुना तथा विकास एवं संगठन को लेकर आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने मुलाकात को सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक बताते हुए कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय जरूरी है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




