
डॉ. धीरेंद्र कुमार को मिली जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान… कार्यकर्ताओं में हर्ष… इनके नेतृत्व में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिलेगी नई ऊर्जा : अनुराधा, जिलाध्यक्ष
डॉ. धीरेंद्र कुमार को मिली जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान… कार्यकर्ताओं में हर्ष… इनके नेतृत्व में जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ को मिलेगी नई ऊर्जा : अनुराधा, जिलाध्यक्ष
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार को जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ का खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं शुभेच्छुओं में हर्ष का माहौल है।
डॉ. धीरेंद्र कुमार का मनोनयन जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा की अनुशंसा के आलोक में तथा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन एवं अनुमोदन से चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एल.बी. सिंह द्वारा किया गया है। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने डॉ. धीरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका मनोनयन संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. कुमार अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि उनके नेतृत्व में चिकित्सकों की मजबूत टीम तैयार होगी, जिससे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी नेतृत्व के हाथों को मजबूती मिलेगी।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी डॉ. धीरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं जनसेवा की भावना को धरातल पर सुदृढ़ करने में उनका अनुभव और सक्रियता उपयोगी साबित होगी। उनके मनोनयन से चिकित्सा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। इधर, डॉ. धीरेंद्र कुमार के जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल एवं धर्मेंद्र महतो, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, युवा जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, छात्र जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन, जिला महासचिव राजेश सिंह मुखिया, पंकज कुमार पिंकू सिंह मुखिया, जदयू नेता गणेश पटेल, डॉ. कौशल कुमार रवि तथा प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह एवं रूपेश कुमार उर्फ सहेन्द्र सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





