
खगड़िया: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की कार्रवाई…18 दिन बाद पूर्णिया से बरामद हुई चोरी की बाइक…दो गिरफ्तार
खगड़िया: नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता की कार्रवाई…18 दिन बाद पूर्णिया से बरामद हुई चोरी की बाइक…दो गिरफ्तार
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/खगड़िया नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को पूर्णिया जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि खगड़िया थाना कांड संख्या 159/26, दिनांक 02 सितंबर 2026, धारा 303(2), परिवर्तित धारा 317(2) बीएनएस के अप्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने पूर्णिया जिले से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार मेहता, पिता सुधीर मेहता, ग्राम चंदन नगर, पचरकिया, ओला गुलाब बाग, थाना सदर, जिला पूर्णिया तथा अखिलेश यादव, पिता विलास यादव, साकिन सन्हौली, थाना चित्रगुप्त नगर, जिला खगड़िया के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि करीब 18 दिन पूर्व चोरी हुई मोटरसाइकिल को पूर्णिया जिले से बरामद कर खगड़िया थाना लाया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





