चौथम की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विनोद पासवान ने सांसद से मांगा समाधान… SH-95 सड़क मरम्मती, करुआमोड़ अतिक्रमणमुक्त कराने समेत चार प्रमुख मांगें

चौथम की ज्वलंत समस्याओं को लेकर विनोद पासवान ने सांसद से मांगा समाधान… SH-95 सड़क मरम्मती, करुआमोड़ अतिक्रमणमुक्त कराने समेत चार प्रमुख मांगें…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/चौथम प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर रूपनी निवासी विनोद कुमार पासवान ने कौशी एक्सप्रेस को लिखित आवेदन देकर खगड़िया सांसद राजेश वर्मा से पहल की मांग की है। आवेदन में उन्होंने SH-95 से नवादा तक जर्जर सड़क की मरम्मती कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके अलावा करुआमोड़ को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि अतिक्रमण के कारण करुआमोड़ पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। विनोद कुमार पासवान ने चौथम बस स्टैंड की मरम्मती कराने तथा यात्रियों के लिए शेड, बैठने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की है। वहीं, रूपनी पंचायत के वार्ड संख्या-02 में सामुदायिक बैठक भवन के निर्माण की मांग उठाई गई है। आवेदन के अनुसार, वार्ड में करीब 1500 दलित आबादी रहती है, लेकिन अब तक सामुदायिक बैठक भवन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने सांसद से जनहित में सभी मांगों पर आवश्यक पहल करते हुए संबंधित विभाग अथवा सांसद निधि से कार्य कराने का आग्रह किया है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close