खगड़िया: बचपन प्ले स्कूल में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने नन्हीं प्रतिभाओं को किया सम्मानित

खगड़िया: बचपन प्ले स्कूल में डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन… जिप अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने नन्हीं प्रतिभाओं को किया सम्मानित

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बचपन प्ले स्कूल, खगड़िया के परिसर में रविवार को खगड़िया जिला डांस संगठन के तत्वावधान में वर्ष 2026 की भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खगड़िया जिले के विभिन्न डांस क्लबों के साथ-साथ आसपास के जिलों से आए छोटे-बड़े प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद, खगड़िया की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी याद रहीं। अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रतिभा कुमारी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री मिथिलेश यादव, प्रतियोगिता के निर्णायक रॉकी जी, बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रद्युम्न कुमार, डेंजरस डांस कंपनी के मास्टर सुमित जी, पुलिस विभाग से ओमप्रकाश जी सहित डांस संगठन के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ऑल इंडिया स्तर पर खगड़िया का नाम रोशन करने वाली प्रतिभा सम्मानित

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बचपन प्ले स्कूल की होनहार नन्हीं डांस प्रतिभागी रही, जिसने ABCD Dance Competition, Delhi में ऑल इंडिया स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर खगड़िया का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि कृष्णा कुमारी यादव ने बच्ची को अपने हाथों से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया। वहीं ABCD Dance Competition में भाग लेने वाले समर को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने दोनों बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और उपलब्धि की सराहना करते हुए अपनी ओर से ₹5,100-₹5,100 की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। घोषणा के बाद बच्चों, अभिभावकों एवं उपस्थित लोगों में खुशी का माहौल रहा।

राज्य स्तर के बाद राष्ट्रीय मंच तक पहुंचेगी प्रतिभा

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर आयोजित डांस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। डांस प्रतियोगिता में नन्हे बच्चों से लेकर बड़े प्रतिभागियों तक ने विभिन्न नृत्य शैलियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन आकाश ने किया। वहीं आयोजन की रूपरेखा एवं तैयारियों में डेंजरस डांस कंपनी के मास्टर सुमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में हर्ष सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शिक्षक नेता मनीष सिंह ने डांस संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रम कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हैं।

डायरेक्टर प्रद्युम्न कुमार ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही मंच देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि खगड़िया जिले में नृत्य एवं अन्य कलाओं से जुड़ी प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close