
सादगी और जनसेवा की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…जदयू नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन…
सादगी और जनसेवा की मिसाल थे भोला पासवान शास्त्री : अनुराधा कुमारी कुशवाहा…जदयू नेताओं ने तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज सोमवार 21 सितंबर को कचहरी रोड स्थित जिला जदयू कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के हितों के लिए कार्य किया। उनका जीवन आज भी जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री ने अपने राजनीतिक जीवन में सादगी और सिद्धांतों को प्राथमिकता दी। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के प्रति संवेदनशीलता को सदैव याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में जदयू जिला प्रवक्ता राकेश पासवान शास्त्री, प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जदयू नेता सुशांत यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र महतो एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन चरित्र, कर्म, त्याग और जनविश्वास की मिसाल है। निर्मला कुमारी, अविनाश पासवान, विणा पासवान एवं सिद्धांत सिंह छोटू ने उनके जीवन को बिहार की अमूल्य राजनीतिक-सामाजिक विरासत बताया।
समारोह में अनुज शर्मा, पार्वती देवी, ममता जायसवाल, मुन्नी जयसवाल, राजवर्धन कुशवाहा, नीलकमल पटेल, राजीव कुमार ठाकुर, विनिता कुमारी, रविन्द्र पोद्दार, पिंकेश कुमार, मदन सदा एवं गुलशन कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जदयू पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





