
खगड़िया: लाभगांव में सहयोग शिविर का शुभारंभ… विधायक बबलू मंडल बोले— 30 दिनों में होंगे आमजन के लंबित कार्यों का निष्पादन
खगड़िया: लाभगांव में सहयोग शिविर का शुभारंभ… विधायक बबलू मंडल बोले— 30 दिनों में होंगे आमजन के लंबित कार्यों का निष्पादन
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने बुधवार को लाभगांव स्थित सरस्वती स्थान के मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी योजनाओं एवं राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। विधायक ने कहा कि इस विशेष शिविर की शुरुआत इस सोच के साथ की गई है कि लोगों को सरकारी कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े और उनके लंबित कार्यों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से नापी, परिमार्जन, दाखिल-खारिज, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ तथा राशन कार्ड बनाने और उससे जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से सहयोग शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की अपील की। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा समयबद्ध तरीके से आवेदनों के निष्पादन का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में डीसीएलआर आलोक कुमार, बीडीओ पूरण साह, जदयू नेता धर्मेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





