खगड़िया: गोशाला परिसर में 14 लाख 99 हजार की लागत से बनेगा छतदार चबूतरा…सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया शिलान्यास…बोले– खगड़िया का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता

खगड़िया: गोशाला परिसर में 14 लाख 99 हजार की लागत से बनेगा छतदार चबूतरा…सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया शिलान्यास…बोले– खगड़िया का समग्र विकास ही मेरी प्राथमिकता

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शहर के गोशाला परिसर में बुधवार को 14 लाख 99 हजार रुपए की लागत से बनने वाले छतदार चबूतरा निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य खगड़िया का समग्र विकास है और इसी उद्देश्य से वे दिन-रात लगातार कार्य कर रहे हैं।

खगड़िया को विकास की नई पहचान दिलाने का संकल्प

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना है, उस विश्वास पर खरा उतरना उनकी पहली जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और शहर से लेकर गांव तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के भीतर और बाहर उन्होंने लगातार खगड़िया के महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया। राजेंद्र सरोवर के विकास, कसरैया धार के सौंदर्यीकरण एवं विकास, शहर को जलजमाव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम तथा सदर अस्पताल के जलनिकासी तंत्र को दुरुस्त करने जैसे विषयों पर उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि सरकार ने इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक स्वीकृति प्रदान की, जिसका लाभ आने वाले दिनों में जिले की जनता को मिलेगा।

मुख्यमंत्री से मिलकर कराई कई बड़ी योजनाओं की स्वीकृति

विधायक ने कहा कि केवल विधानसभा में मुद्दे उठाने तक ही उन्होंने अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मिलकर खगड़िया की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए आग्रह किया। विशेष रूप से बुडको के माध्यम से शहर में बड़े नालों के निर्माण, जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने तथा आधारभूत संरचना के विकास को लेकर लगातार प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि आज खगड़िया के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है और वे अब धरातल पर उतरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन योजनाओं के पूरा होने से शहर की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा और विकास की नई तस्वीर सामने आएगी।

छह माह में तीन दशक से अधिक विकास कार्य’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद केडिया ने विधायक बबलू कुमार मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खगड़िया में पिछले लगभग 30 वर्षों के दौरान जितना विकास कार्य नहीं हो पाया, उससे अधिक कार्य विधायक के लगातार प्रयासों से मात्र छह माह के भीतर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने विकास की राजनीति को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जलनिकासी, पर्यटन और शहरी आधारभूत संरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहल की है। आने वाले समय में इन योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक नागरिक को मिलेगा।

गोशाला परिसर को मिलेगी बेहतर सुविधा

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि गोशाला परिसर में बनने वाला छतदार चबूतरा धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। यहां आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी और परिसर की उपयोगिता भी बढ़ेगी। स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य के लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग रहे उपस्थित

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, जदयू के प्रदेश महासचिव नीलम वर्मा, जदयू नेता दीपक सिन्हा, पुरुषोत्तम गुजरवासिया, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखरम जी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, पप्पू देव, गोशाला समिति के सचिव प्रदीप दहलन, मैनेजर लाल मोहन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने निर्माण कार्य के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की कामना की। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि विधायक के प्रयासों से खगड़िया विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा और जिले की आधारभूत संरचना में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close