
खगड़िया: RLM जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत… बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री दीपक प्रकाश… हरसंभव सहायता का दिया भरोसा…
खगड़िया: RLM जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह कुशवाहा के आवास पर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत… बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं से रूबरू हुए मंत्री दीपक प्रकाश… हरसंभव सहायता का दिया भरोसा…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ पंचायती राज मंत्री श्री दीपक प्रकाश रविवार को खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलीहार गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के खगड़िया जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह के आवास पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात की।
मंत्री दीपक प्रकाश ने ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। बातचीत के दौरान लोगों ने जिले में आई बाढ़ से उत्पन्न स्थिति, जलजमाव, फसल एवं संपत्ति को हुए नुकसान तथा आम जनजीवन पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव से उन्हें अवगत कराया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को हो रही परेशानियों की भी ग्रामीणों ने विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय होकर लोगों की समस्याओं को समझने तथा जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव सहयोग पहुंचाने की अपील की।सीउन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए उपलब्ध कराई जा रही राहत एवं अन्य सुविधाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री परमानंद सिंह, अभिषेक मौर्य, मानसी प्रखंड अध्यक्ष रजनीश कुमार, रविश अन्ना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*





