खगड़िया: बाढ़ में अपनों का सहारा बने विधायक बबलू मंडल…राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन… संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का लिया संकल्प…कहा—जनता की पीड़ा में सहभागी बनना जनप्रतिनिधि का धर्म

खगड़िया: बाढ़ में अपनों का सहारा बने विधायक बबलू मंडल…राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन…
संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का लिया संकल्प…कहा—जनता की पीड़ा में सहभागी बनना जनप्रतिनिधि का धर्म

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिले में बाढ़ से उत्पन्न संकट के बीच खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने मानवीय पहल करते हुए अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। विधायक ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग करना जनप्रतिनिधि का दायित्व है।

विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच हमेशा आपदा और संकट के समय सरकार एवं समाज को मजबूती देने की रही है। इसी प्रेरणा से उन्होंने अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस राशि के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत प्रयासों को मजबूती देने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर रही। रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तर एवं रहीमपुर मध्य पंचायत के अलावा मानसी प्रखंड के मटिहानी, जालिमबाबू टोला और पूर्वी ठाठा के चैधा बांध का टोला भी बाढ़ से प्रभावित हुए। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित होना पड़ा। विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में गरीब, मजदूर, किसान, बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के साथ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सरकार की ओर से प्रभावित लोगों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए गए।

राहत के साथ पुनर्वास पर भी हो ध्यान

बबलू कुमार मंडल ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी प्रभावित परिवारों की समस्याएं समाप्त नहीं होतीं। घर, फसल, पशुधन, रोजगार और दैनिक जरूरतों से हुए नुकसान के कारण लोगों को लंबे समय तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राहत कार्यों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं की बहाली पर भी ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना से लिया गया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और समाज के सक्षम लोगों से भी आपदा की घड़ी में आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील की। विधायक ने कहा कि खगड़िया विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ वे हर परिस्थिति में खड़े हैं। बाढ़ हो या कोई अन्य आपदा, लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं सरकार के स्तर पर लगातार प्रयास किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सामूहिक सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को संकट से उबरने में मदद मिलेगी और जल्द सामान्य जनजीवन बहाल होगा।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close