खगड़िया: नवंबर तक चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को हर हाल में करें ऊर्जान्वित : राहुल कुमार…प्रभारी सचिव ने विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रह, पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटरिंग व परियोजनाओं की समीक्षा की

खगड़िया: नवंबर तक चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को हर हाल में करें ऊर्जान्वित : राहुल कुमार…प्रभारी सचिव ने विद्युत आपूर्ति, राजस्व संग्रह, पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटरिंग व परियोजनाओं की समीक्षा की

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला समाहरणालय में शुक्रवार (18 सितंबर) को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के प्रबंध निदेशक-सह-प्रभारी सचिव, खगड़िया राहुल कुमार, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खगड़िया, बेगूसराय एवं बरौनी विद्युत आपूर्ति प्रमंडलों के राजस्व संग्रह, विद्युत आपूर्ति, परियोजनाओं, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, संचालन-संपोषण एवं स्मार्ट मीटरिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रभारी सचिव ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अधिष्ठापन कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने राजस्व संग्रह बढ़ाने के साथ विद्युत व्यवस्था के बेहतर संचालन एवं रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया। RDSS योजना के तहत खगड़िया जिले में निर्माणाधीन चार विद्युत शक्ति उपकेंद्रों को नवंबर तक हर हाल में ऊर्जान्वित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कार्यरत एजेंसियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने को कहा गया। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए प्रभारी सचिव ने निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्युत संरचनाओं एवं उपकरणों का आवश्यक रख-रखाव समय से पूरा कराने को कहा, ताकि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके। बैठक में जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, निदेशक (परियोजना), महाप्रबंधक (राजस्व), मुख्य अभियंता (संचालन एवं संपोषण), विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विद्युत विभाग के वरीय अधिकारी, तीनों प्रमंडलों के सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता तथा विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी कार्यरत एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close