नव निर्वाचित विधान पार्षदों के अनुभव से सशक्त होगा बिहार : अनुराधा कुमारी कुशवाहा

नव निर्वाचित विधान पार्षदों के अनुभव से सशक्त होगा बिहार : अनुराधा कुमारी कुशवाहा
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार विधान परिषद सदस्य पद के निर्वाचन में जदयू के ईं. निशांत कुमार, भारती मेहता, ललन प्रसाद एवं शिवरानी देवी सहित एनडीए समर्थित सभी नव निर्वाचित विधान पार्षदों को जदयू नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
जदयू जिलाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि नव निर्वाचित विधान पार्षद अपने अनुभव, क्षमता एवं जनसेवा के संकल्प के बल पर बिहार के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और सुशासन को नई गति प्रदान करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने में सार्थक योगदान देंगे।
उन्होंने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में एनडीए लगातार जनहित एवं विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रहा है।
जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी सभी नव निर्वाचित विधान पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत लोकतांत्रिक मूल्यों, संगठन की मजबूती तथा जनता के विश्वास की जीत है। उनके अनुभव एवं नेतृत्व से बिहार के विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, निलम वर्मा, उमेश सिंह पटेल,अनिल जयसवाल, नूतन सिंह पटेल, पुरूषोत्तम अग्रवाल, रामविलास महतो, निर्मला कुमारी, चन्दन कुमारी,विणा पासवान, लोहा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह,उदय प्रसाद सिंह, प्रभाकर चौधरी मन्टून, अविनाश पासवान,धर्मेंद्र महतो, रूस्तम अली,शहाब उद्दीन,सावन कुमार बंटी, ललित चौधरी,सतीश आनंद,राका सहाय, प्रवीण चौरसिया, चन्देश्वरी राम,विनय सिंह रोशन, महासचिव राजीव रंजन ,फिरदोस आलम,पंकज चौधरी,अनुज शर्मा, नीतीश सिंह पटेल,अंगद कुमार, प्रखंड अध्यक्षों में रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, संजय सिंह कुशवाहा,अशोक राय, मायाराम मंडल, सुबोध साह, रूपेश कुमार, प्रभात शर्मा,अमरेंद्र सिंह, डॉ रवि कुमार, जदयू नेता गणेश पटेल, डॉ धीरेंद्र कुमार यादव,पवन पासवान, संजय जायसवाल, पंकज गुप्ता,एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close