कौशी एक्सप्रेस की पहल का असर: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने संपादक पुरुषोत्तम कुमार को भेजा धन्यवाद पत्र…जनहित सुझावों की सराहना…

कौशी एक्सप्रेस की पहल का असर: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने संपादक पुरुषोत्तम कुमार को भेजा धन्यवाद पत्र…जनहित सुझावों की सराहना…
खगड़िया/ खगड़िया से प्रकाशित कौशी एक्सप्रेस साप्ताहिक समाचारपत्र के संपादक पुरुषोत्तम कुमार द्वारा निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार सरकार को मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई थीं।
मालूम हो कि अपने बधाई पत्र में संपादक पुरुषोत्तम कुमार ने मंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया था कि उनके नेतृत्व में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक सुदृढ़, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुख बनेगी। साथ ही सरकारी अस्पतालों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा प्रदेश में संचालित फर्जी नर्सिंग होम, अवैध अस्पताल एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी रखी गई थी।
इस पत्र के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने स्नेहपूर्ण धन्यवाद पत्र भेजते हुए कहा कि कौशी एक्सप्रेस द्वारा भेजी गई शुभकामनाएं एवं सार्थक सुझाव उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह समर्थन उन्हें बिहार के 13 करोड़ से अधिक लोगों के हित में और अधिक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मंत्री ने पत्र के माध्यम से पुरुषोत्तम कुमार के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
इस अवसर पर कौशी एक्सप्रेस परिवार ने कहा कि जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है और सरकार द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना निष्पक्ष पत्रकारिता के सम्मान का प्रतीक है।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close