
खगड़िया में मनोहर यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने काटा केक… मनाया लालू यादव का जन्मदिन
खगड़िया में मनोहर यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने काटा केक… मनाया लालू यादव का जन्मदिन
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में 11 जून (गुरुवार) को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनोहर कुमार यादव ने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर की। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज बुलंद करने वाले जननायक लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। साथ ही उपस्थित सभी लोगों के बीच केक एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
इस अवसर पर मनोहर कुमार यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ऐसे नेता हैं जिन्होंने हमेशा किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, छात्र और युवाओं के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ी है। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी। मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू कर पिछड़े वर्गों को आरक्षण का लाभ दिलाया, गरीबों और दलितों की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित की तथा चरवाहा विद्यालय जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने का काम किया।
कार्यक्रम में जिला प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, कोषाध्यक्ष आमिर खान, महासचिव लड्डू रजक, शकलदीप यादव, नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, निभा भारती, राजकिशोर राज, तेजनारायण यादव, मो. जफर आलम, विद्यानंद यादव, राकेश यादव, पुतुल देवी, नूतन देवी, मीरा देवी, किरण देवी, संगीत देवी, छात्र नेता टीपू सुल्तान मंसूरी सहित दर्जनों राजद नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




