
डॉ. नीतीश कुमार पटेल की पहल से नेक्टर हॉस्पिटल बना खगड़िया में बेहतर इलाज का भरोसेमंद केंद्र…
डॉ. नीतीश कुमार पटेल की पहल से नेक्टर हॉस्पिटल बना खगड़िया में बेहतर इलाज का भरोसेमंद केंद्र…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान दिलाने में नेक्टर हॉस्पिटल, खगड़िया के निदेशक डॉ. नीतीश कुमार पटेल (MBBS PMCH, MD DMCH, Ex SR) लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनके नेतृत्व एवं प्रयासों से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, जिससे जिलेवासियों को अब बेहतर इलाज अपने ही शहर में उपलब्ध हो रहा है।
डॉ. नीतीश कुमार पटेल की पहल पर अस्पताल में 24×7 इमरजेंसी सेवा, आधुनिक लैब, फार्मेसी, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तथा अत्याधुनिक मशीनों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए स्वच्छ वातावरण एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सेवा भी उपलब्ध कराई गई है।
इसी कड़ी में अब अस्पताल में न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ सेवा भी शुरू की गई है। प्रत्येक रविवार को प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. श्रीजीत कुमार मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगे। इससे लकवा, स्ट्रोक, मिर्गी, माइग्रेन, नसों की कमजोरी एवं मस्तिष्क संबंधी रोगों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। डॉ. नीतीश कुमार पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य खगड़िया एवं आसपास के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बाहर जाकर आर्थिक एवं मानसिक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना एवं कैशलेस सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। डॉ. नीतीश कुमार पटेल के नेतृत्व में नेक्टर हॉस्पिटल आज जिले में भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केंद्र के रूप में उभर रहा है।
विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




