JDU समर्पित दंपति सुमन व जयंती पटेल ने महादलित परिवार संग CM नीतीश कुमार का जन्मोत्सव विकास दिवस के रूप में मनाया

JDU समर्पित दंपति सुमन व जयंती पटेल ने महादलित परिवार संग CM नीतीश कुमार का जन्मोत्सव विकास दिवस के रूप में मनाया

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज बिहार के सीएम नीतीश कुमार के 71वें जन्मदिन के अवसर पर जदयू नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने अपने अपने क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मना रहे हैं । मालूम हो की इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों से राजनेता बधाई दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई देने वालों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी शामिल हैं। नीतीश कुमार को देश भर में सोशल मीडिया से भी बधाई मिल रही है।

आज 1 मार्च 2022 को सीएम नीतीश कुमार के 71वें बर्थ डे के अवसर पर जिले के जदयू समर्पित दंपति सुमन पटेल व जयंती पटेल (भावी नगर सभापति उम्मीदवार ), महादेव प्रसाद सिंह ( पूर्व प्रधानाध्यापक), सुमन कुमार पटेल, परमानंद सिंह, राम सिंह, संजीत कुमार सिंह, नवीन कुमार पटेल, संजय कुमार पटेल, संजीव कुमार पटेल, मीरा बौद्ध, ममता जायसवाल, अंजू कुमारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग एक साथ होकर शंकर रजक, शंकर नोनिया, रामशरण मल्लिक, रविदास, ललन राम सहित सैकड़ों महादलित परिवार के साथ स्थानीय पटेल ग्राउंड में केक काटकर अपने प्रिय मुख्यमंत्री का जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाया है। जदयू नेत्री जयंती पटेल ने कोशी एक्सप्रेस को बताया कि बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जंगल राज को ध्वस्त कर देश में सबसे तेज रफ्तार से बिहार का विकास कर हर वर्ग को समानता के साथ अधिकार दिया है। नीतीश कुमार महादलित के उत्थान के लिए सदा तत्पर रहते हैं।

मुख्यमंत्री अपना जन्मदिन हमेशा सादगी से मनाते आ रहे हैं, कोई भी बड़ा आयोजन नहीं किया जाता है लिहाजा इस बार भी नीतीश कुमार के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया है लेकिन जन्मदिन बिहार के मुख्यमंत्री का है लिहाजा बड़ी संख्या में लोग नीतीश कुमार को बधाई देने में लगे हुए हैं। साथ ही जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
सुमन पटेल व जयंती पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु और सुखी रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना है। उनके कुशल नेतृत्व में बिहार सामाजिक समरसता के साथ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो, यही कामना है।
विदित हो की सुमन पटेल ने विगत दिनों खगड़िया की धरती पर पधारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का ससम्मान माला पहनाकर उनका स्वागत किया था। सुमन पटेल ने कहा कि उनका जीवन विकास पुरुष नीतीश कुमार के संकल्पों को पूरा करने के लिए समर्पित है, उन्हें कोई राजनीतिक पद लाभ की अभिलाषा नहीं है, उनके जीवन का एक ही लक्ष्य है “समाज सेवा ही परमो धर्म है”

नोटं- प्रसारित समाचार की  जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से  प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

Live Share Market

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 75

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u602110807/domains/koshiexpressnews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 346

Related Articles

Back to top button
Close
Close