खगड़िया: मैंने अपने जदयू साथियों के साथ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कीट बांटकर मनाया मा. नीतीश कुमारजी का जन्मदिन- प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटू / जिलाध्यक्ष, जदयू खेल प्रकोष्ठ

गड़िया: मैंने अपने जदयू साथियों के साथ सदर अस्पताल में मरीजों के बीच फल व बिस्कीट बांटकर मनाया मा. नीतीश कुमारजी का जन्मदिन- प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटू / जिलाध्यक्ष, जदयू खेल प्रकोष्ठ

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज सेामवार 1 मार्च 2021 को प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमारजी का जन्मदिन विकास दिवस के रुप में धूमधाम से सभी जिला क्षेत्रों में मनाया गया है। जदयू के समर्पित नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने अपने अपने विचार और भव्य तरीके से जन्मदिन मनाकर विकास के प्रति आस्था जागृत की। 
वहीं जदयू खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रभाकर चौधरी उर्फ मंटू ने अपने जदयू साथियों के साथ स्थानीय विवाह भवन में एकत्रित हुए और प्रस्थान करते हुए टाउन थाना समीप कन्या मध्य विद्यालय प्रांगण (बूथ स्थल) पहुंचकर केक काटकर अपने लोकप्रिय मुख्मंत्री श्री नीतीश कुमार जी का जन्मदिन मनाया। इसके बाद सभी नेतागण सदर अस्पताल पहुंचकर मरीजों के बीच फल और बिस्कीट बांटते हुए मा. नीतीश कुमारजी के जन्मदिन पर उनके बीच खुशियां बांटी। अस्पताल के पीड़ित व बुजुर्ग मरीजों ने नीतीशजी के जन्मदिन पर उनके जीवन को स्वस्थ्य और दीर्घजीवी होने का आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डा. दिवाकर, नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद रजक, सदर प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार बाॅबी, जिला सचिव रितेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, जिला महासचिव सिकन्दर महतो, पशुपति कुमार, मनोज कुमार , रामप्रवेश चैधरी, मिथिलेश कुमार व अन्य जदयू नेता शामिल हुए।

 

नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close