
खगड़िया: अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जदयू युवा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने समर्पणभाव से दिया चंदा… श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है- विक्रम यादव
खगड़िया: अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए जदयू युवा जिलाध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने समर्पणभाव से दिया चंदा… श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है- विक्रम यादव
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ स्थल निर्माण काम जन सहयोग से किया जा रहा है। जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग सहयोग कर रहे हैं. देश सहित प्रदेश के प्रत्येक जिलों में राम मंदिर निर्माण के लिए लोग अपनी स्वेच्छा से चंदा समर्पित कर रहे हंै।
मालूम हो कि खगड़िया में भी श्री राम मंदिर निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोग भी चंदा देने के लिए आगे आ रहे हैं. लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए दान देने के लिए काफी उत्साह है.
प्राप्त सूचनानुसार जदयू युवा अध्यक्ष विकम यादव ने भी आज गुरुवार 25 फरवरी 2021 को उनके कार्यालय में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महामंत्री जितेन्द्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार उर्फ रीपू चैधरी को राम मंदिर निर्माण हेतु ससम्मान चंदा देकर श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान का सहभागी बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि जिले में विश्व हिन्दु परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद कार्यकत्ताओं , भाजपा के समर्पित नेताओं द्वारा निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है और लोगों द्वारा दी जा रही सहयोग राशि प्राप्त होने के बाद उन्हें प्राप्ति रसीद भी दी जा रही है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को श्री राम मंदिर निधि संकल्प संग्रह अभियान नाम दिया गया है। भगवान श्री राम किसी धर्म विशेष से बंधे नहीं हैं, बल्कि वह भारत की सनातन संस्कृति के परम प्रतीक हैं। श्री राम के भारत में रहने वाले प्रत्येक नागरिक की आस्था के केंद्र है और हर कोई सदियों की प्रतीक्षा के बाद उनके जन्मस्थान पर बन रहे मंदिर में सहभागी बनना चाहता है। यही कारण है कि लोग धर्म-संप्रदाय की बेड़ियां तोड़ इस पुनीत कार्य के सहभागी बन रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में निधि संग्रह का अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद व संघ के अनुषांगिक संगठन के लाखों कार्यकर्ता पूरे देश में इस अभियान की सफलता के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके लिए विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पत्र लिखकर निधि संग्रह के लिए अधिकृत किया है। 15 जनवरी से शुरू हुआ यह अभियान 27 फरवरी तक चलेगा।
नोटं- प्रसारित समाचार से सहमत होना या ना होना हमारी जिम्मेवारी नहीं है- संपादक