निशांत कुमार बिहार में नई राजनीति की परिभाषा लिखेंगे : ईं. शुभानंद मुकेश जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, श्रमिकों व तकनीशियनों को जोड़ने पर जोर : अनुराधा, जिलाध्यक्ष

निशांत कुमार बिहार में नई राजनीति की परिभाषा लिखेंगे : ईं. शुभानंद मुकेश
जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, श्रमिकों व तकनीशियनों को जोड़ने पर जोर : अनुराधा, जिलाध्यक्ष
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिला अतिथि गृह के सभागार में जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ की समीक्षात्मक बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विनय सिंह रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के साथ संगठन विस्तार और श्रमिकों एवं तकनीशियनों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने आगंतुक अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।
बैठक के मुख्य अतिथि जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह कहलगांव विधायक ईं. शुभानंद मुकेश ने संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पदाधिकारियों से बारी-बारी फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि असंगठित, संगठित एवं प्रवासी मजदूरों तथा तकनीशियनों को पार्टी से जोड़कर संगठन को और सशक्त एवं प्रभावी बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बिहार के बड़ी संख्या में श्रमिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कोलकाता सहित विभिन्न राज्यों में कार्यरत हैं। ऐसे राज्यों में बिहारी श्रमिकों का मजबूत संगठन तैयार कर बड़े सेमिनार आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि श्रमिकों के उचित मेहनताने और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सके। इस संबंध में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव भी दिया गया है।
ईं. शुभानंद मुकेश ने कहा कि जदयू गरीबों, पिछड़ों, दलित-महादलितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास कार्यों को अनुकरणीय बताया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से लोगों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार बिहार के भविष्य हैं और उनमें नीतीश कुमार जैसी नेतृत्व क्षमता है। वे बिहार में नई राजनीति की परिभाषा लिखेंगे।
जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि श्रमिकों एवं तकनीशियनों को संगठन से जोड़कर जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाया जाएगा।
सदर विधायक सह जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा श्रमिक एवं तकनीशियन संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल एवं धर्मेंद्र महतो, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मंटून, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष मायाराम मंडल, राजवर्धन कुशवाहा, इम्तियाज आलम, डॉ. रवि, संतोष कुमार सिंह, बिक्रम शर्मा, विकास यादव, शम्भू यादव, रंजन सदा, पप्पू कुमार, स्वतंत्र कुमार, सुशांत कुमार, विपिन कुमार, मीरा देवी सहित श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधिक अस्वीकरण (Disclaimer):
कौशी एक्सप्रेस समाचार पत्र/पोर्टल में प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, विज्ञप्ति, लेख एवं सूचनाएँ संबंधित संस्थान, संगठन, व्यक्ति अथवा अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रेस विज्ञप्ति, दस्तावेज़ अथवा जानकारी के आधार पर प्रकाशित/प्रसारित की जाती हैं। उक्त सामग्री में वर्णित तथ्यों, दावों, कथनों एवं विचारों की सत्यता, वैधता एवं संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित प्रेषक का होगा। संपादक, प्रकाशक अथवा संस्थान किसी भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष कानूनी दायित्व हेतु उत्तरदायी नहीं होंगे। आवश्यकतानुसार संपादक/प्रकाशक को संशोधन, संक्षेपण, निरस्तीकरण अथवा प्रकाशन अस्वीकार करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
नोट: इस प्रकाशन/प्रसारण से उत्पन्न किसी भी विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हेतु क्षेत्राधिकार केवल खगड़िया व्यवहार न्यायालय तथा पटना उच्च न्यायालय को ही मान्य होगा।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close